विश्व

तीन सेक्स वर्कर के शव मिलने के बाद हड़कंप, सीरियल किलर की तलाश में पुलिस

jantaserishta.com
19 Nov 2022 8:38 AM IST
तीन सेक्स वर्कर के शव मिलने के बाद हड़कंप, सीरियल किलर की तलाश में पुलिस
x

DEMO PIC 

चाकू से हमला किया गया।
रोम (आईएएनएस)| रोम में अपमार्केट जिले के दो अपार्टमेंट में तीन महिलाओं के शव मिले हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जिसके बाद रोम पुलिस एक संभावित सीरियल किलर की तलाश कर रही है, उन्हें शक है कि ये वारदात सीरियल किलर ने की है। द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, चीनी राष्ट्रीयता की दो सेक्स वर्कर की उम्र 40 से 50 के बीच बताई जा रही है, जिनकी वाया ऑगस्टो रिबोटिम के एक अपार्टमेंट में चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। अपार्टमेंट में काम करने वाले युवक ने गुरुवार सुबह दरवाजे पर मृत महिलाओं में से एक का शव देखकर शोर मचाया, जबकि दूसरा शव अंदर पाया गया।
द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, दूसरा मामला- मार्टा कैस्टानो टोरेस के रूप में पहचानी गई एक कोलंबियाई महिला का शव उसकी बहन ने पास की सड़क पर एक बेसमेंट अपार्टमेंट में देखा।
चीनी महिलाओं के शरीर पर गले, छाती और पीठ पर चाकू से हमला किया गया। पुलिस के एक सूत्र ने कहा कि जांचकर्ता इस सिद्धांत पर काम कर रहे हैं कि महिलाओं की हत्या एक ही व्यक्ति ने की थी। 65 साल की टोरेस की बात करे तो इटेलियन प्रेस ने कहा कि- वह अपनी बेटी को आर्थिक रूप से मदद करने के लिए सेक्स वर्कर का काम करती थी।
द गार्जियन ने बताया कि हत्याएं इटली के सर्वोच्च न्यायालय से कुछ सौ मीटर की दूरी पर हुईं, जहां हाल के वर्षों में वेश्यावृत्ति के धंधे चलाने वाले आपराधिक नेटवर्क में वृद्धि हुई है। हत्याओं ने सेक्स वर्कर की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है, इटली वेश्यावृत्ति की अनुमति देता है लेकिन संगठित वेश्यावृत्ति और वेश्यालय अवैध हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story