विश्व
गाजा से दागे गए रॉकेट ने दक्षिणी इजराइल को बनाया निशाना
jantaserishta.com
19 March 2023 9:34 AM IST

x
DEMO PIC
यरूशलम (आईएएनएस)| गाजा पट्टी से दागे गए एक रॉकेट ने दक्षिणी इजराइल के एक खुले क्षेत्र को निशाना बनाया। इजराइली सेना ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने इजराइली मीडिया की खबरों के हवाले से बताया कि किसी के घायल होने और हमले की जिम्मेदारी लेने की कोई खबर नहीं है।
रॉकेट हमला इजराइल और फिलीस्तीनियों के बीच बढ़ते तनाव के बीच हुआ है। इस साल की शुरुआत के बाद से इजराइली बलों द्वारा 80 से ज्यादा फिलीस्तीनी मारे गए और 14 इजरायली फिलीस्तीनी आतंकवादियों के हमलों में मारे गए।
फिलिस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार इस सप्ताह की शुरुआत में जेनिन के वेस्ट बैंक शहर में एक इजराइली सैन्य हमले में एक किशोर सहित चार फिलिस्तीनी मारे गए थे। छापे के बाद, फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद ने बदला लेने की कसम खाई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





