विश्व

रॉबर्ट डाउनी सीनियर का 85 साल की उम्र में निधन

Neha Dani
8 July 2021 8:17 AM GMT
रॉबर्ट डाउनी सीनियर का 85 साल की उम्र में निधन
x
वह इस फिल्म के लेखक और निर्देशक दोनों थे, लेकिन उन्हें पहचान 1969 में आई फिल्म 'पुटनी स्वॉप' से मिली।

मशहूर फिल्म 'पुटनी स्वॉप' के निर्देशक रॉबर्ट डॉनी सीनियर का निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे।

अभिनेता रॉबर्ट डॉनी जुनियर ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर अपने पिता के निधन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि न्यूयॉर्क सिटी स्थित घर पर नींद में ही उनका निधन हो गया। उन्हें पिछले पांच साल से पार्किंसन रोग था।
रॉबर्ट डॉनी सीनियर का जन्म 24 जून 1936 को न्यूयॉर्क में हुआ था। 1961 में उन्होंने लघु फिल्म 'बॉल्स बल्फ' के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। वह इस फिल्म के लेखक और निर्देशक दोनों थे, लेकिन उन्हें पहचान 1969 में आई फिल्म 'पुटनी स्वॉप' से मिली।


Next Story