विश्व
इजराइल में न्यायिक सुधार का समर्थन करने के लिए दक्षिणपंथियों की रैली
jantaserishta.com
28 April 2023 9:47 AM IST

x
DEMO PIC
यरुशलम (आईएएनएस)| इजराइल में हजारों दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं ने यरूशलम में एक रैली की। इसमें सत्तारूढ़ गठबंधन से विवादास्पद न्यायिक सुधार को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया। रैली गुरुवार को इजराइली संसद केसेट के बाहर आयोजित की गई थी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार इस दौरान लोगों ने कब्जे वाले वेस्ट बैंक में बस्तियों के विस्तार का समर्थन किया।
राज्य के स्वामित्व वाले कान टीवी समाचार ने बताया कि इजराइल के वित्त मंत्री बेजलेल स्मोत्रिच ने भीड़ से कहा कि हम हार नहीं मानेंगे।
उन्होंने दावा किया कि अधिकांश लोग इस बात से सहमत हैं कि न्यायिक प्रणाली में सुधार इजराइल के लिए उचित है।
तेल अवीव और अन्य इजराइली शहरों में योजना के खिलाफ लगातार जारी प्रदर्शनों के बाद यह रैली हुई है।
Tagsइजराइलदक्षिणपंथियों की रैलीन्यायिक सुधारन्यायिक सुधार का समर्थनIsraelright wing rallyjudicial reformsupport for judicial reform
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





