विश्व

अमेरिका में अंतरिक्ष की सैर में जेफ बेजोस को पीछे छोड़ेंगे रिचर्ड ब्रेनसन

Subhi
3 July 2021 1:30 AM GMT
अमेरिका में अंतरिक्ष की सैर में जेफ बेजोस को पीछे छोड़ेंगे रिचर्ड ब्रेनसन
x
अंतरिक्ष में सैर करने के लिए दुनिया के दो दिग्गज अरबपतियों में होड़ शुरू हो गई है।

अंतरिक्ष में सैर करने के लिए दुनिया के दो दिग्गज अरबपतियों में होड़ शुरू हो गई है। अमेरिकी अंतरिक्षयान कंपनी वर्जिन गैलेक्टिक के रिचर्ड ब्रेनसन अरबपति कारोबारी जेफ बेजोस से 9 दिन पहले अंतरिक्ष यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं। ब्रेनसन की कंपनी ने घोषणा की कि उसकी अगली अंतरिक्ष उड़ान 11 जुलाई को होगी और इसके संस्थापक समेत छह लोग उस उड़ान का हिस्सा होंगे।

यह अंतरिक्ष यान न्यू मेक्सिको से उड़ान भरेगा जिसमें चालक दल के सभी सदस्य कंपनी के कर्मचारी होंगे। वर्जिन गैलेक्टिक के लिए यह अंतरिक्ष तक जाने वाली चौथी उड़ान होगी। इससे पूर्व बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन ने कहा था कि बेजोस 20 जुलाई को अंतरिक्ष में जाएंगे।

बेजोस ने वेस्ट टेक्सास से अपने प्रक्षेपण की तारीख 20 जुलाई चुनी है जो चंद्रमा पर अपोलो 11 के उतरने की 52वीं वर्षगांठ होगी। उन्होंने यान में खुद के सवार होने की घोषणा महज एक महीने पहले की थी जो दोनों अमीर अंतरिक्ष कारोबारियों के बीच अंतरिक्ष तक जाने के लिए साल भरी चली दौड़ का अंतिम पड़ाव है। ब्लू ओरिजन के पहले लॉन्च में अमेजन के संस्थापक, 2.8 करोड़ डॉलर परमार्थ नीलामी के विजेता उनके भाई शामिल होंगे। जिन्हें उनके सम्मानित अतिथि के तौर पर चुना गया है

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक 1961 में मरकरी-7 कार्यक्रम तैयार किया जिसके लिए 13 महिलाओं का चयन कर परीक्षण किया गया। इन महिलाओं में सबसे युवा सदस्य थीं वॉली फंक। लेकिन यह कार्यक्रम बाद में रद्द हो गया जिससे फंक को काफी हताशा मिली। अब 60 साल बाद अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस ने एलान किया है कि वे अपने साथ वॉली फंक को भी अंतरिक्ष में लेकर जाएंगे।

जेफ बेजोस ने कहा, उनकी अंतरिक्ष उड़ान 20 जुलाई को उड़ान भरेगी। 82 वर्षीय वॉली फंक 1961 में नासा द्वारा चुनी गई महिलाओं में अंतिम जीवित महिला हैं। उन्हें बेजोस ने सम्मानित अतिथि के रूप में चुना है। वे यह कामयाबी हासिल करने वाली सबसे ज्यादा उम्र की शख्स होंगी। मरकरी-7 कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाने वाली वॉली फंक ने बेजोस के ऑफर पर खुशी जताई। 20 जुलाई की उड़ान में बेजोस के भाई मार्क और एक शख्स को और शामिल किया गया है जिनका नाम अभी नहीं जाहिर किया गया है।

निकल सकती हूं आगे

वॉली फंक हमेशा से ही एविएशन के क्षेत्र में सम्मानित रही हैं। वह फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन की पहली महिला इंस्पेक्टर रहीं और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड में पहली महिला एयर सेफ्टी इन्वेस्टिगेटर भी रहीं। उन्होंने 19.6 हजार घंटे फ्लाइट पर बिताए हैं और 3000 से ज्यादा लोगों को उड़ना सिखा चुकी हैं। बेजोस के साथ शेयर किए वीडियो में वे कहती हैं, मैं आपसे आगे निकल दौड़ सकती हूं।



Next Story