विश्व

OMG! कोरोना काल में बेहतर काम करने के लिए इनाम, इस बॉस के हो रहे चर्चे

jantaserishta.com
21 March 2022 12:11 PM IST
OMG! कोरोना काल में बेहतर काम करने के लिए इनाम, इस बॉस के हो रहे चर्चे
x

नई दिल्ली: एक बॉस ने अपने सभी कर्मचारियों को कीमती तोहफा दिया है. कर्मचारियों को यह तोहफा कोरोना संकट के बीच अच्छा काम करने पर मिला है. अपने बॉस से महंगा गिफ्ट पाकर कर्मचारियों ने उन्हें 'दुनिया का सबसे अच्छा बॉस' (World's Best Boss) बताया है. मामला कनाडा का है.

'द सन' में छपी खबर के मुताबिक, अपने स्टाफ को सरप्राइज गिफ्ट देने वाले शख्स का नाम डॉक्टर यूसुफ चाबान (Dr. Yousif Chaaban) है. कनाडा में रहने वाले डेंटिस्ट चाबान ने हाल ही में अपने यहां काम करने वाले सभी कर्मचारियों को लग्जरी बैग गिफ्ट किया. उन्होंने Louis Vuitton कंपनी का जो बैग गिफ्ट किया है, उसकी कीमत एक लाख रुपये से भी ज्यादा है.
रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्टर चाबान की Edmonton शहर में ऑक्सफोर्ड डेंटल (Oxford Dental) नाम की एक क्लिनिक है. इसी क्लिनिक के कर्मचारियों को उन्होंने कोरोना काल में अच्छा काम करने के लिए बेहद कीमती बैग गिफ्ट किया है. क्लिनिक की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म TikTok पर इस घटना का एक वीडियो शेयर किया गया है.
जिसमें डॉक्टर चाबान अपने हाथों में कई सारे बैग्स लिए खड़े हैं. वीडियो में बताया गया है कि उन्होंने अपने कर्मचारियों को Louis Vuitton के बैग गिफ्ट में दिए हैं, जिसकी कीमत एक हजार पाउंड से भी अधिक है. हालांकि, वीडियो में यह नहीं साफ हो सका कि डॉक्टर चाबान की क्लिनिक में कुल कितने कर्मचारी हैं.
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर डॉक्टर की खूब चर्चा हो रही है. कई यूजर्स उनकी दरियादिली की तारीफ कर रहे हैं. साथ ही उनके कर्मचारी उन्हें 'दुनिया का सबसे अच्छा बॉस' कह रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story