रिपोर्ट में खुलासा: चीन ने रूस से विंटर ओलंपिक तक हमला नहीं करने कहा था, और...

नई दिल्ली: चीन ने रूस से बीजिंग में विंटर ओलंपिक की समाप्ति से पहले यूक्रेन पर आक्रमण नहीं करने के लिए कहा था. न्यूयॉर्क टाइम्स ने बाइडेन प्रशासन के अधिकारियों और एक यूरोपीय अधिकारी के हवाले से यह खबर दी है, जिन्होंने इस जानकारी को लेकर पश्चिमी खुफिया रिपोर्ट का हवाला दिया है. रिपोर्ट से संकेत मिलता है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर से यूक्रेन के खिलाफ अभियान शुरू करने की सीनियर चीनी अधिकारियों को जानकारी थी. रिपोर्ट में कहा गया है कि सूत्र ने मामले की गंभीरता को देखते हुए और अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया. वाशिंगटन में चीनी दूतावास के प्रवक्ता लियू पेंग्यु ने कहा कि रिपोर्ट में किए गए दावे बिना किसी आधार के हैं, जो महज अटकलें हैं. इसका मकसद चीन को दोष देना और उसे बदनाम करना है. अमेरिकी विदेश विभाग, सीआईए और व्हाइट हाउस राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने इस प्रतिक्रिया अभी तक प्रतिक्रिया नहीं दी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





