विश्व

DNA टेस्ट में खुलासा, बीवी निकली मौसेरी बहन!

Rani Sahu
18 May 2023 7:39 AM GMT
DNA टेस्ट में खुलासा, बीवी निकली मौसेरी बहन!
x
Husband Wife News: मजाक-मजाक में एक दंपत्ति ने DNA टेस्ट कराने का फैसला लिया लेकिन उन्हें बिलकुल भी अंदाजा नहीं था कि रिपोर्ट उन्हें उलझा कर रख देगी। रिपोर्ट देखने के बाद पति-पत्नी दोनों सन्न रह गये। इसके बाद पति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर पूरा वाकया बताया है, जिसे सुनकर शायद आपको भी झटका लगे।
शख्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर बताया कि उसने अपना पहले रिश्ते के टूटने के बाद छोटे शहर की एक महिला से दोबारा शादी की और तब से दोनों साथ रह रहे हैं। इसके बाद एक दिन पत्नी ने अपने पूर्वजों (फॅमिली ट्री) का पता लगाने के लिए DNA टेस्ट किट घर ले आई और दोनों ने टेस्ट करना शुरू कर दिया।
DNA रिपोर्ट में शख्स की मां और उसकी पत्नी की मां का DNA एक जैसा निकला। यह देख दोनों सन्न रह गए। उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि आखिर दोनों का DNA एक जैसा क्यों है, जबकि इनका कोई पारिवारिक संबंध पहले से नहीं था। हालांकि दोनों के परिवार पहले से एक दूसरे को जानते थे, क्योंकि वह एक ही इलाके में रहते थे।
DNA रिपोर्ट के अनुसार, पति-पत्नी की मां आपस में बहने निकलीं और शख्स और शख्स की पत्नी रिश्ते में भाई बहन हो गए। यह जानकारी सामने आते ही उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि पति-पत्नी असल में भाई बहन हैं। अब वह इसकी जानकारी खोजने निकले कि दोनों की मां के बीच क्या संबंध हैं तो इससे बड़ी हैरान करने वाली बात पता चली।
पत्नी-पत्नी को पता चला कि दोनों की मां आपस में चचेरी बहने हैं। उन्हें बताया कि शख्स के नाना आशिक और दिलफेक मिजाज के इंसान थे। उनकी कई महिलाओं के साथ संबंध थे। अब दोनों को पूरी बात समझ में आ गई!
लेकिन उनके सामने यह सवाल था कि भाई-बहन की जानकारी होने के बाद दोनों पति-पत्नी की तरह रहेंगे? इसका जवाब उन्होंने हां में दिया और कहा कि यह जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करेंगे।
Next Story