विश्व
क्षतिग्रस्त स्वीडिश परमाणु रिएक्टर के फिर से चालू होने में एक बार फिर देरी
jantaserishta.com
10 March 2023 9:20 AM IST

x
स्टॉकहोम (आईएएनएस)| स्वीडन में एक क्षतिग्रस्त परमाणु रिएक्टर, जिसे मार्च के मध्य में फिर से चालू किया जाना था, अभी और देरी हुई है। यह जानकारी स्थानीय समाचार एजेंसी ने दी। परमाणु रिएक्टर रिंगहाल्स 4 को नवंबर 2022 में फिर से शुरू किया जाना था। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने टीटी समाचार एजेंसी की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि रिएक्टर को चालू करने की तारीख को पहले जनवरी, फिर 24 फरवरी और 19 मार्च तक आगे बढ़ाया गया था, लेकिन रिएक्टर अब 23 मार्च तक चालू नहीं होगा।
रिएक्टर चालू होने में देरी का मतलब यह हो सकता है कि बिजली की कीमत, जो पिछले एक साल में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है, अभी बनी रहेगी।
स्वीडिश विकिरण सुरक्षा एजेंसी के अनुसार, स्वीडन में उत्पादित बिजली का लगभग 30 प्रतिशत परमाणु ऊर्जा का है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





