विश्व

इस्तीफा ब्रेकिंग: ब्रिटेन में राजनीतिक भूचाल! कुर्सी छोड़ सकते हैं बोरिस जॉनसन

jantaserishta.com
7 July 2022 1:57 PM IST
इस्तीफा ब्रेकिंग: ब्रिटेन में राजनीतिक भूचाल! कुर्सी छोड़ सकते हैं बोरिस जॉनसन
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन इस्तीफा देने को तैयार हो गए हैं. माना जा रहा है कि आज ही वो अपना इस्तीफा दे सकते हैं. बोरिस जॉनसन के खिलाफ उनकी अपनी ही कंजर्वेटिव पार्टी में बगावत हो गई थी. उनकी ही पार्टी के 41 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद से ही जॉनसन पर इस्तीफा देने का दबाव बढ़ गया था.

ब्रिटिश मीडिया स्काई न्यूज ने दावा किया है कि बोरिस जॉनसन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है. न्यूज एजेंसी का कहना है कि जॉनसन अभी इस्तीफा देने को तैयार हुए हैं, लेकिन अभी इस्तीफा नहीं दिया है.
वहीं, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कार्यालय डाउनिंग स्ट्रीट का भी कहना है कि जॉनसन अभी इस्तीफा देने को तैयार हैं और जब तक नया प्रधानमंत्री नहीं चुन लिया जाता, तब तक वो पद पर बने रहेंगे.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story