US में रिपब्लिकन कांग्रेस द्वारा 150 बिलियन डॉलर का रक्षा पैकेज पेश करने की योजना

World वर्ल्ड: अमेरिकी कांग्रेस के रिपब्लिकन सदस्य 150 बिलियन डॉलर का एक व्यापक रक्षा पैकेज पेश करने की योजना बना रहे हैं, जो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की विवादित गोल्डन डोम मिसाइल रक्षा प्रणाली को 27 बिलियन डॉलर की शुरुआती सहायता प्रदान करेगा। यह कदम 2025 के लिए स्वीकृत 886 बिलियन डॉलर के राष्ट्रीय सुरक्षा बजट के अतिरिक्त होगा।
इस पैकेज में 14 नए युद्धपोतों के निर्माण और गृह सुरक्षा खर्चों में वृद्धि की योजना है। इसके साथ ही यह पैकेज ट्रंप के विशाल कर कटौती बिल का हिस्सा होगा, जिसमें 5 ट्रिलियन डॉलर के कर कटौती शामिल होगा।
इसके अलावा, गोल्डन डोम प्रोग्राम के लिए 27 बिलियन डॉलर का निवेश अधिक मिसाइल इंटरसेप्टर्स और THAAD (टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस) बैटरी खरीदने के लिए किया जाएगा। पैकेज में स्वायत्त प्रणालियों के लिए 5 बिलियन डॉलर का निवेश और कम लागत वाले हथियारों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 14 बिलियन डॉलर का फंड शामिल है।





