विश्व

रिपोर्ट: तुर्की के भी FATF की ग्रे लिस्ट में आने से पाकिस्तान की बढ़ेंगी मुश्किलें

Neha Dani
31 Oct 2021 8:29 AM GMT
रिपोर्ट: तुर्की के भी FATF की ग्रे लिस्ट में आने से पाकिस्तान की बढ़ेंगी मुश्किलें
x
संभावित राजनीतिक अर्थ की रिपोर्टों को खारिज कर दिया था।

पाकिस्तान को एक बार फिर फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स यानी FATF की ग्रे लिस्ट में रखा गया है। वह अपनी धरती पर संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित आतंकियों के वित्तपोषण को रोकने में विफल रहा है। इस बार इस सूची में तुर्की को भी शामिल किया गया है। यानी अब एफएटीएफ की ग्रे लिस्ट में पाकिस्तान के साथ तुर्की भी शामिल हो गया है। इसका मतलब है कि इन देशों को अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष, विश्व बैंक और यूरोपीय संघ से आर्थिक मदद मिलना भी मुश्किल हो जाएगा। इसके साथ ही पाकिस्तान पर अब ब्लैक लिस्टेड होने का खतरा भी बढ़ गया है।

एक संवाददाता सम्मेलन में बोलते हुए FATF के अध्यक्ष डा मार्कस प्लीयर ने कहा कि पाकिस्तान को ग्रे सूची में शामिल करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया था, न कि केवल किसी एक देश का निर्णय है। फैसले की घोषणा करते हुए उन्होंने वैश्विक वित्तीय प्रहरी के निर्णय के संबंध में किसी भी संभावित राजनीतिक अर्थ की रिपोर्टों को खारिज कर दिया था।



Next Story