विश्व

रिपोर्ट में दावा: Boko Haram के लीडर Abubakar Shekau ने खुद को विस्फोटक से उड़ाया

Neha Dani
22 May 2021 3:59 AM GMT
रिपोर्ट में दावा: Boko Haram के लीडर Abubakar Shekau ने खुद को विस्फोटक से उड़ाया
x
दुनिया ने उसे काफी कम समझा। उन्होंने कहा कि नाइजीरिया के लिए यह अहम पल है।

कई साल से नाइजीरिया में आतंक मचाने वाले के खूंखार संगठन बोको हरम के लीडर अबुबकर शेकऊ की मौत हो गई है। अधिकारियों का दावा है कि शेकऊ ने आत्महत्या कर ली है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका प्रोविंस (ISWAP) से सामना होने पर शेकऊ ने विस्फोटकों से खुद को उड़ा लिया। इस बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है लेकिन वॉल स्ट्रीट जर्नल ने जिहादी लड़ाकों के बीच बातचीत के आधार पर यह दावा किया है।

हर घंटे खेलें क्विज और जीतें इनाम
जर्नल की रिपोर्ट में कहा गया है कि बोको हरम और ISWAP के बीच उत्तरी नाइजीरिया के बोर्नो में झगड़ा हुआ, जहां ISWAP शक्तिशाली बन बैठा है। जर्नल ने लड़ाकों और उग्रवादी कमांडर के बीच हुई बातचीत के आधार पर दावा किया है कि शेकऊ ने बम डेटोनेट कर खुद को उड़ा दिया।
नाइजीरिया के लिए अहम पल
नाइजीरिया की सेना के प्रवक्ता मोहम्मद येरिमी ने कहा है कि प्रशासन इस बारे में जांच कर रहा है। उन्होंने कहा कि पहले भी ऐसी खबरें आई हैं और वह वापस आ गया। वहीं, जर्नल से बातचीत में टोनी ब्लेयर इंस्टिट्यूट में अनैलिस्ट बुलामा बुकार्ती ने कहा है कि शेकऊ दुनिया में सबसे ज्यादा लंब समय तक टिका आतंकी रहा है और दुनिया ने उसे काफी कम समझा। उन्होंने कहा कि नाइजीरिया के लिए यह अहम पल है।





Next Story