विश्व
राज कपूर और दिलीप कुमार की पुश्तैनी हवेलियों की मरम्मत का काम शुरू
Rounak Dey
26 Sept 2021 7:34 AM IST

x
उन्होंने आगे कहा कि पेशावर से दिलीप कुमार का लगाव कभी कम नहीं हुआ है.
खैबर पख्तूनख्वा सरकार द्वारा संपत्तियों पर कब्जा करने के बाद पेशावर में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar) और राज कपूर (Raj Kapoor) के पुश्तैनी घरों की बहाली और नवीनीकरण का काम शुरू हो गया है.
इस इलाके में हैं हवेलियां
द न्यूज की रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई. राज कपूर का पुश्तैनी घर जो कपूर हवेली के नाम से जाना जाता है और दिलीप कुमार को पश्तैनी घर जो पेशावर के किस्सा ख्वानी बाजार इलाके में है.
मरम्मत का काम शुरू
सरकार की योजना के अनुसार, दोनों बॉलीवुड सितारों के घरों को उनकी मूल स्थिति में बहाल किया जाएगा. शुरुआत में दोनों घरों से मलबा हटाकर मरम्मत का काम शुरू किया गया है.
पेशावर से दिलीप कुमार का लगाव
इस बीच, दिलीप कुमार के भतीजे फवाद इशाक ने अपने चाचा और राज कपूर के पुश्तैनी घर को बहाल करने के सरकार के फैसले की सराहना की. उन्होंने आगे कहा कि पेशावर से दिलीप कुमार का लगाव कभी कम नहीं हुआ है.
Next Story





