विश्व

हटा एच-1बी वीजा मुकदमे में मार्केट रिसर्च एनालिस्ट पद

Rounak Dey
21 Nov 2020 7:57 AM IST
हटा एच-1बी वीजा मुकदमे में मार्केट रिसर्च एनालिस्ट पद
x
अमेरिका में एक संघीय जज ने मार्केट रिसर्च एनालिस्ट के पदों को भी एच-1बी वीजा से जुड़े एक मुकदमे के दायरे में मानने की मंजूरी दे दी है।

अमेरिका में एक संघीय जज ने मार्केट रिसर्च एनालिस्ट के पदों को भी एच-1बी वीजा से जुड़े एक मुकदमे के दायरे में मानने की मंजूरी दे दी है। देश में विभिन्न व्यवसायियों की तरफ से दायर यह मुकदमा अमेरिकी नागरिकता व आव्रजन सेवाओं द्वारा कथित तौर पर एच-1बी गैर अप्रवासी रोजगार आधारित याचिकाओं को जानबूझकर अस्वीकृत करने के खिलाफ चल रहा है।

बता दें कि एच-1बी वीजा अमेरिकी कंपनियों को तकनीकी विशेषज्ञता से जुड़े विशेष रोजगारों के लिए विदेशी कामगारों को नौकरी पर रखने की मंजूरी देने वाला अप्रवासी वीजा है। हर साल अमेरिकी तकनीकी कंपनियां हजारों भारतीय और चीनी कामगारों को काम पर रखने के लिए इस वीजा पर निर्भर रहती हैं।

कैलिफोर्निया के उत्तरी जिले की संघीय अदालत में अमेरिकी आव्रजन परिषद, अमेरिकी आव्रजन अधिवक्ता संघ के साथ ही कानूनी फर्मों वान डेर हाउट एलएलपी, जोसेफ एंड हॉल पीसी और कुक बाक्सटेर अप्रवासी एलएलसी ने अमेरिकी नागरिकता व आव्रजन सेवाओं (यूएससीआईएस) की तरफ से मार्केट रिसर्च एनालिस्ट पद को विशेष रोजगार नहीं मानने की गैरकानूनी आकलन प्रक्रिया के खिलाफ यह मुकदमा दाखिल किया हुआ है।


Next Story