विश्व

'हटा दो EVM मशीन', दुनिया की सबसे अमीर शख्सियतों में शुमार एलन मस्क का ये दावा

jantaserishta.com
16 Jun 2024 9:30 AM IST
हटा दो EVM मशीन, दुनिया की सबसे अमीर शख्सियतों में शुमार एलन मस्क का ये दावा
x
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक और SpaceX के CEO Elon Musk ने इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (EVM) को लेकर बड़ा बयान दिया है. मस्क ने शनिवार को EVM हटाने की मांग रखी. उन्होंने कहा कि इसे मशीनों या आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद से हैक किया जा सकता है. ये बात उन्होंने X प्लेटफॉर्म पर शेयर करते हुए लिखी है.
Elon Musk ने अमेरिका राष्ट्रपति पद के दावेदार रॉबर्ट एफ कैनेडी यूनियर की पोस्ट को शेयर करते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, हमें इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन को खत्म कर देना चाहिए. इंसान और AI की मदद से हैक होने की खतरा है, यह भले ही कम है, लेकिन फिर भी ज्यादा है.
रॉबर्ट एफ कैनेडी ने अपने पोस्ट के शुरू में प्यूर्टो रिको में चुनावों के दौरान EVM में गड़बड़ियों के बारे में लिखा था. दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति पद के दावेदार रॉबर्ट एफ कैनेडी यूनियर ने एसोसिएटेड प्रेस का हवाला देते हुए पोस्ट में लिखा, प्यूर्टो रिको के प्राथमिक चुनावों में इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनों से जुड़ी वोटिंग में कई खामिया सामने आई हैं. अच्छा है, एक पेपर ट्रेल था, इसलिए इस समस्या को पकड़ा गया और वोटों की संख्या को सही किया गया.
उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, उन इलाकों में क्या होगा, जहां कोई पेपर ट्रेल नहीं है? अमेरिकी नागरिकों को यह पता करना होगा कि उनके सभी वोट गिने गए थे. उन्होंने आगे कहा कि चुनावों को हैक नहीं किया जा सकता है. चुनावों में इलेक्ट्रोनिक दखल अंदाजी को बचाने के लिए हमें बैलेट पेपर की तरफ लौटना होगा.
प्यूर्टो रिकान चुनाव आयोग ने इसकी शुरुआत में घोषणा की थी कि वोटिंग के बाद मतदान में खामियां मिलने के बाद वो अमेरिकी इलेक्ट्रोनिक वोटिंग कंपनी के साथ अपने कॉन्ट्रैक्ट पर दोबारा विचार कर रहा है. प्यूर्टो रिकान पोल बॉडी की अंतरिम अध्यक्ष जेसिका पाडिला रिवेरा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि यह समस्या एक सॉफ्टवेयर में खामी की वजह से सामने आई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story