विश्व

दो प्राचीन जहाजों के मिले अवशेष, मिला खरबों का खजाना

jantaserishta.com
8 Jun 2022 6:40 PM IST
दो प्राचीन जहाजों के मिले अवशेष, मिला खरबों का खजाना
x
पढ़े पूरी खबर

कोलंबिया के पास, कैरिबियन सागर (Caribbean Sea) में दो प्राचीन जहाजों के अवशेष मिले हैं. कोलंबिया के राष्ट्रपति इवान ड्यूक (Ivan Duque) ने सोमवार को जानकारी दी कि कोलंबियाई नौसैनिक अधिकारियों ने इन जहाजों का पता लगाया है. नौसेना के अधिकारी, लंबे समय से समुद्र में डूबे हुए सैन जोस गैलियन (San Jose galleon) की निगरानी कर रहे थे. इस जगह के पास ही उन्होंने दो और ऐतिहासिक जहाजों की खोज की है.

सैन जोस गैलियन को इतिहासकार खरबों का खजाना मानते हैं. सैन जोस गैलियन 1708 में कोलंबिया के कैरिबियाई बंदरगाह कार्टाजेना (Cartagena) के पास डूब गया था. 2015 में सैन जोस गैलियन की खोज की गई थी. इस मलबे के मालिकाना हक पर लंबे समय से विवाद चल रहा है.
सैन जोस गैलियन 1708 में डूबा था, जिसे 2015 में खोज गया
नौसेना के अधिकारियों का कहना है कि समुद्र में रिमोट से चलने वाला वाहन (ROV) 900 मीटर की गहराई तक पहुंच गया था, जहां ये जहाज मिले. ROV ने पास के दो अन्य मलबों की भी खोज की जिसमें एक औपनिवेशिक नाव (Colonial boat) और एक स्कूनर (Schooner) था. ये लगभग 200 साल पहले, आजादी के लिए स्पेन से हुए युद्ध के समय के आसपास का माना जा रहा है.
सैन जोस गैलियन को खरबों का खजाना माना जाता है
इस जगह से जो तस्वीरें सामने आई हैं, वो सैन जोस के खजाने का अब तक का सबसे खूबसूरत नजारा पेश करती हैं. इसमें सोने की सिल्लियां और सिक्के दिखाई दे रहे हैं. 1655 में सेविले में बनी तोपें भी मिली हैं, साथ ही शानदार चाइनीज़ क्रॉकरी भी दिखाई दे रही है.
अधिकारियों ने कहा कि नौसेना और सरकार के पुरातत्वविद, शिलालेखों के आधार पर खजाने के बारे में और जानने की कोशिश कर रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story