विश्व

रेगे गायक-गीतकार जॉनी नैश का 80 वर्ष की आयु में निधन, ट्वीट कर बेटे ने दी जानकारी

Neha Dani
8 Oct 2020 3:00 AM GMT
रेगे गायक-गीतकार जॉनी नैश का 80 वर्ष की आयु में निधन, ट्वीट कर बेटे ने दी जानकारी
x
अमेरिका के मशहूर गायक जॉनी नैश का निधन हो गया। जॉनी की उम्र 80 वर्ष थी।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| अमेरिका के मशहूर गायक जॉनी नैश का निधन हो गया। जॉनी की उम्र 80 वर्ष थी। उन्होंने अपने बेहतरीन गानों से लोगों के दिलों में अलग जगह बना ली थी। मंगलवार को जॉनी ने अंतिम सांस ली। इस बात की जानकारी उनके बेटे जॉनी नैश III ने मीडिया को दी है। जॉनी नैश के निधन से उनके फैंस और साथी कलाकारों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मीडिया से बात करते हुए जॉनी नैश के बेटे ने बताया, कि वो दुनिया के बेस्ट पिता रहे हैं। वे एक बेहतरीन पिता थे और पूरे फैमिलीमैन थे। वे लोगों से प्यार करते थे। उनकी बिरादरी उन्हें हमेशा याद करेगी। परिवार ही उनकी दुनिया था।

जॉनी 1950 से लेकर 1986 तक काफी सक्रिय रहे थे। 36 साल के अपने करियर में जॉनी ने कई यादगार गानों को अपनी आवाज दी और कई खिताब भी अपने नाम किए। 1970 में जॉनी ने 'आई कैन सी क्लीयरली नाऊ' से सभी का दिल जीत लिया था। वो उनके करियर का सबसे बड़ा हिट बन गया, जो कि पूरे चार सप्ताह तक लगातार टॉप पर बना रहा। जॉनी ने अपने करियर का आखिरी गाना साल 1986 में गाया था।

गौरतलब है कि बीते दिन ही मशहूर अमेरिकी गिटारिस्ट एडी वैन हेलेन के निधन की कबर भी सामने आई थी। एडी वैन हेलेन का निधन कैंसर की वजह से हुआ था। इन दोनों हस्तियों का एक साथ दुनिया को अलविदा कह देना बेहद गमगीन कर गया है।

Next Story