विश्व
चीन और पाकिस्तान वाले बयान पर सामने आई प्रतिक्रिया, जानिए राहुल गांधी के आरोपों पर क्या बोला अमेरिका
Rounak Dey
3 Feb 2022 5:39 AM GMT
![चीन और पाकिस्तान वाले बयान पर सामने आई प्रतिक्रिया, जानिए राहुल गांधी के आरोपों पर क्या बोला अमेरिका चीन और पाकिस्तान वाले बयान पर सामने आई प्रतिक्रिया, जानिए राहुल गांधी के आरोपों पर क्या बोला अमेरिका](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/02/03/1485776-navbharat-times-1.gif)
x
राहुल गांधी ने कहा कि स्टार्ट अप इंडिया और मेड इंडिया से कुछ नहीं होगा। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने असंगठित क्षेत्र को बर्बाद कर दिया।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पीएम मोदी सरकार की अप्रभावी नीतियों की वजह से चीन और पाकिस्तान बीच रिश्ते मजबूत होने के बयान पर अमेरिका के विदेश मंत्रलालय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि मैं इसे पाकिस्तानियों और चीन के ऊपर छोड़ता हूं कि वे अपने रिश्ते के बारे में बोलें लेकिन मैं इस बयान को निश्चित रूप से बढ़ावा नहीं देता हूं।
नेड प्राइस ने कहा कि पाकिस्तान अमेरिका का एक रणनीतिक सहयोगी देश है। हमारा पाकिस्तान की सरकार के साथ महत्वपूर्ण रिश्ता है। यह एक ऐसा रिश्ता है जिसे हम विभिन्न मोर्चों पर तवज्जो देते हैं। इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी बुधवार को लोकसभा में मोदी सरकार पर निशाना साधा था। राहुल गांधी ने चीन को लेकर सरकार को आगाह भी कर गए। उन्होंने कहा कि सरकार ने विदेश नीति में बड़ी गलतियां की हैं।
केंद्र की नीति की वजह से पाक और चीन साथ आए: राहुल गांधी
To a question on Congress leader Rahul Gandhi 'suggesting that China & Pakistan are closer than ever due to PM Modi's ineffective policies', US Dept of State Spox Ned Price: I'll leave it to Pakistanis & PRC to speak to their relationship. I certainly won't endorse those remarks. pic.twitter.com/ooSmjJhIPU
— ANI (@ANI) February 3, 2022
राहुल गांधी ने कहा कि चीन की तरफ देखिए, वह कैसे हथियार खरीद रहा है। हमें खुद का बचाव करने की जरूरत है। राहुल ने आगे कहा कि यह देश के लिए महत्वपूर्ण है कि आप हमें सुनिए। आप सोच रहे होंगे पर हम नहीं समझ रहे हैं लेकिन हम जानते हैं। हमें सुनिए और इसका इस्तेमाल कीजिए। उन्होंने आगे कहा कि अगर कुछ भी होता है तो आप उसके लिए जिम्मेदार होंगे।
राहुल गांधी ने कहा कि आज केंद्र की नीति की वजह से पाक और चीन साथ आए। आज सरकार की विदेश नीति पूरी तरह से फेल हुई है। लोकसभा में बोलते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण में बेरोजगारी के बारे में एक शब्द नहीं था। राहुल गांधी ने कहा कि स्टार्ट अप इंडिया और मेड इंडिया से कुछ नहीं होगा। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने असंगठित क्षेत्र को बर्बाद कर दिया।
Next Story