विश्व

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के छात्र संघ की भारतीय मूल के पहली अध्यक्ष बनी रश्मि सामंत

Kajal Dubey
13 Feb 2021 5:05 PM GMT
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के छात्र संघ की भारतीय मूल के पहली अध्यक्ष बनी रश्मि सामंत
x
ब्रिटेन की प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के छात्र संघ चुनाव में भारतीय छात्रा रश्मि सामंत ने इतिहास रचा है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| ब्रिटेनकी प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के छात्र संघ चुनाव में भारतीय छात्रा रश्मि सामंत ने इतिहास रचा है। चुनाव जीतकर वह विश्वविद्यालय छात्र संघ की भारतीय मूल की पहली अध्यक्ष बनी हैं। उन्होंने अपने घोषणा पत्र में विश्वविद्यालय पाठ्यक्रम में औपनिवेशिक सोच कम करने और कार्बन उत्सर्जन कम करने का वादा किया है।

भारतीय मूल की रश्मि सामंत छात्र संघ चुनाव में भारी मतों से जीती

रश्मि सामंत विश्वविद्यालय के अंतर्गत लिनाक्रे कॉलेज में एमएससी (एनर्जी सिस्टम्स) की पढ़ाई कर रही हैं। छात्र संघ चुनाव में उन्हें भारी मतों से जीत हासिल हुई है। उन्हें कुल पड़े 3,708 मतों में से 1,966 मत मिले हैं। पूर्व में वह कर्नाटक के मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की छात्रा रही हैं।
पाठ्यक्रम से औपनिवेशिक सोच को कम करने का रश्मि सामंत का वादा लोगों ने किया पसंद
विश्वविद्यालय के चुनाव में उन्होंने पाठ्यक्रम से औपनिवेशिक सोच को कम करने का जो वादा किया, उसे खासतौर पर पसंद किया गया। इसके साथ ही रश्मि ने विश्वविद्यालय में लंबे समय से व्याप्त खामियों को दूर करने का भी भरोसा दिया है। इसके लिए उन्होंने साथी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों से सहयोग मांगा है।

रश्मि ने कहा- पुरानी और बुरी मान्यताओं को दूर करने के लिए कार्य करेंगी
कोरोना वैक्सीन को लेकर बच्चों पर पहला अध्ययन शुरू किया
अपने विजन स्टेटमेंट में रश्मि ने कहा, अश्वेत, एशियाई, अल्पसंख्यक समूह और ब्रिटिश उपनिवेश रहे देश की महिला होने के चलते यूनिवर्सिटी में उन्हें एक छोटे समूह की ओर से उत्पीड़न झेलना पड़ा। वह ऐसे अनुभवों का सिलसिला खत्म करेंगी। पुरानी और बुरी मान्यताओं को दूर करने के लिए कार्य करेंगी।
रश्मि ने कहा- विश्वविद्यालय परिसर से साम्राज्यवाद की प्रतीक प्रतिमाओं को हटवाएंगी
ब्रिटेन के मीडिया वाचडॉग का खालसा tv पर एक्शन, सिखों को हिंसा के लिए उकसाने पर लगाया भारी जुर्माना
ब्रिटेन के मीडिया वाचडॉग का खालसा TV पर एक्शन, सिखों को हिंसा के लिए उकसाने पर लगाया भारी जुर्माना
रश्मि ने अपनी योजना के बारे में कहा है कि वह विश्वविद्यालय परिसर से साम्राज्यवाद की प्रतीक प्रतिमाओं को हटवाएंगी। वर्ष 2021-22 के लिए चुने गए छात्र संघ में उपाध्यक्ष पद पर भी भारतीय मूल की देविका और ट्रस्टी पद पर धीति गोयल चुनी गई हैं।


Next Story