विश्व

यूक्रेन में रूसी सेना पर बलात्कार के आरोप, महिलाओं ने सुनाई आपबीती

jantaserishta.com
13 April 2022 4:37 PM IST
यूक्रेन में रूसी सेना पर बलात्कार के आरोप, महिलाओं ने सुनाई आपबीती
x

DEMO PIC

नई दिल्ली: 'उसने मेरी गर्दन पकड़ ली. मेरा गला दब रहा था, मैं सांस नहीं ले पा रही थी. मैंने रेप करने वाले से कहा कि मैं तुम्हारी मां की उम्र की हूं. क्या तुम अपनी मां के साथ ऐसा होने देते. मगर उसने मुझे चुप करा दिया.'

इस खौफ़नाक आपबीती को बयां किया है एक 83 साल की महिला जो यूक्रेन की रहने वाली है. महिला का कहना है कि उनके साथ विदेशी सैनिक ने रेप किया. इस रेप विक्टिम वेरा (बदला हुआ नाम) ने CBS न्यूज के साथ बातचीत में कहा- 'इससे अच्छा होता कि वो मुझे गोली मार देता.'
वेरा ने बताया कि जिस वक्त मेरे साथ रेप और मारपीट की घटना अंजाम दी गई, मेरे पति भी घर में मौजूद थे. लेकिन गंभीर बीमारी से पीड़ित होने के कारण वो मदद करने में असमर्थ थे.
बकौल वेरा उनके साथ रेप करने वाला शख्स एक रूसी सैनिक था, जिसने वारदात को अंजाम देने के बाद शराब पी और फिर अपनी बंदूक हवा में लहराते हुए घर से निकल गया. इस बर्बर हमले के बाद से वेरा बेहद डरी और सहमी हुई हैं.
हालांकि, ये घटना पहली नहीं है, यूक्रेन की कई महिलाओं के साथ ऐसी घटनाएं हुई हैं, जिसके बारे में उन्होंने विदेशी मीडिया से बात की है. हाल ही में एक यूक्रेनी महिला एना (बदला हुआ नाम) ने अपने साथ हुई बर्बरता का खुलासा किया था. बीबीसी से बात करते हुए महिला ने बताया कि 7 मार्च को जब वह कीव से 70 किलोमीटर अपने घर में पति के साथ मौजूद थी. तभी बंदूक की नोक पर एक विदेशी लड़ाके ने उसके साथ रेप किया.
एना ने हमला करने वाले शख्‍स के हुलिए के बारे में बताया कि वह दुबला-पतला चेचेन्‍याई लड़ाका लग रहा था. एना का यह भी कहना था कि रूसी सैनिकों के एक दल ने उन्हें बचाने की कोशिश भी की थी.
गौरतलब है कि रूस से जारी जंग के बीच ऐसी कई खबरें सामने आईं हैं, जिसमें यूक्रेनी महिलाओं संग रेप की बात का खुलासा हुआ है. यूक्रेन के कई इलाकों पर रूसी फौजों का कब्जा है, जिससे वहां के लोग डर के माहौल में जीने को मजबूर हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story