विश्व
'शमशेरा' से Ranbir Kapoor का लुक हुआ लीक, एक्टर का नया अवतार देख फैंस भी हो गए हैरान
Rounak Dey
18 Jun 2022 12:57 PM IST

x
एक यूजर ने लिखा – यू आर फायर, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा – हॉरिबल। रणवीर के फैंस ने ऐसे कई कमेंट किए हैं।
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor )की फिल्म शमशेरा का इंतजार फैंस को लम्बे समय से है। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच खूब उत्साह है। रणबीर कपूर, वाणी कपूर और संजय दत्त अभिनीत फिल्म 'शमशेरा' साल 2022 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। दर्शकों के बीच इसका क्रेज देखते हुए हाल ही में मेकर्स ने इसका टीजर जारी किया था। अब सोशल मीडिया पर एक बड़ा धमाका हो गया है। फिल्म शमशेरा से रणबीर कपूर का लुक वायरल हो गया है। किसी ने ट्विटर पर रणबीर का कैरेक्टर पोस्टर लीक कर दिया है।
हालांकि संभावना यह भी जताई जा रही है कि यह आधिकारिक पोस्टर न होकर एक फैन मेड पोस्टर भी हो सकता है। गौरतलब है कि यह फिल्म 22 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अब यह पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पोस्टर में रणबीर कपूर को डकैत के अवतार में देखा जा सकता है। उनकी लंबी दाढ़ी, मूंछें और लहराते लंबे बाल हैं। साथ ही उन्होंने फटे हुए और मटमैले से कपड़े पहने हुए हैं। रणबीर अपने सामने एक बड़ी-सी कुल्हाड़ी लिए गुस्से में किसी देख को रहे हैं। उनका ऐसा रूप अपने पहले कभी नहीं देखा होगा।
अब कुछ इस पोस्टर को देखकर रणबीर कपूर की तारीफ कर रहे हैं,एक यूजर ने लिखा – यू आर फायर, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा – हॉरिबल। रणवीर के फैंस ने ऐसे कई कमेंट किए हैं।
Next Story





