विश्व

उम्मीदवारों के समर्थन में अमेरिका में निकली रैली, 150 कारें हुई शामिल

jantaserishta.com
7 Feb 2022 6:38 PM IST
उम्मीदवारों के समर्थन में अमेरिका में निकली रैली, 150 कारें हुई शामिल
x
पढ़े पूरी खबर

देश के पांच राज्यों में चुनाव की तैयारियों के बीच बीजेपी की जीत के लिए कैलिफोर्निया के Fremount शहर में भारतीय लोगों ने एक कार रैली का आयोजन किया. इस रैली के माध्यम से NRI बीजेपी की नीतियों से प्रभावित होकर भारत मे रह रहे अपने परिवार, मित्र लोगों के लिए बीजेपी को सपोर्ट करने को कहा.

NRI फॉर इंडिया के बैनर तले इस कार रैली का आयोजन किया गया. कैलिफोर्निया में रहने वाले शचींद्र नाथ NRI फॉर इंडिया के फाउंडर हैं और भारत में हो रहे पांचों प्रदेश के चुनाव में बीजेपी के लिए सपोर्ट कर रहे हैं.
मूलरूप से उत्तर प्रदेश के सिकंदरा बाद के रहने वाले शचींद्र नाथ ने फोन द्वारा की गई बातचीत में आज तक को बताया कि उन्होंने देश के पांचों राज्यों के साथ वे अपने मित्र 113 सहसवान विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी डीके भारद्वाज और सिकंदराबाद से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मीराज सिंह सहित यूपी के तीन भाजपा प्रत्याशियों के लिए आज (अमेरिका के समय के अनुसार रविवार को) कार रैली निकाली. उन्होंने बताया कि भाजपा प्रत्याशियों का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से ये रैली निकाली गई है.
उन्होंने बताया कि इस रैली में 200 लोग और तकरीबन 150 कारें शामिल हुई थीं. रैली के बाद सभी लोगों ने योगी सरकार के प्रचार के लिए गाना भी गया- "जो राम को लाये हैं हमको उनको लाएंगे, यूपी में फिर से हम भगवा लहरायेंगे." उन्होंने बताया कि बदायूं जिले की सहसवान विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी को समर्थन देने के लिए रैली का आयोजन किया गया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story