विश्व

पड़ोसी को चुभा राजनाथ सिंह का बयान, कहा- यूपी चुनाव जीतने के लिए भड़का रहे

Rounak Dey
14 Dec 2021 9:19 AM IST
पड़ोसी को चुभा राजनाथ सिंह का बयान, कहा- यूपी चुनाव जीतने के लिए भड़का रहे
x
इससे पहले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने 12 दिसंबर को एक कार्यक्रम में पाकिस्‍तान पर जोरदार हमला बोला था।

भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के पाकिस्‍तान सरकार और सेना की ओर से फैलाए जा रहे छद्म युद्ध के खिलाफ मुंहतोड़ जवाब देने के बयान से पाकिस्‍तान लाल हो गया है। पाकिस्‍तान ने आरोप लगाया कि बीजेपी और आरएसएस यूपी तथा अन्‍य राज्‍यों के चुनाव को जीतने के लिए अतिराष्‍ट्रवाद की भावनाओं को भड़का रहे हैं। साथ ही हिंदुत्‍व के अजेंडे को बढ़ावा दे रहे हैं।

पाकिस्‍तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता असीम इफ्तिखार अहमद ने कहा कि पाकिस्‍तान राजनाथ सिंह के निराधार, अनावश्‍यक और उकसाऊ बयानों की कड़ी निंदा करता है। उन्‍होंने दावा किया कि बीजेपी की यह विश‍िष्‍टता है कि वह इतिहास को गलत तरीके से पेश करती है। प्रवक्‍ता ने कहा कि जब भी भारत के प्रमुख राज्‍यों में चुनाव होता है तो इस तरह के बयान सामने आते हैं।
'राजनाथ सिंह का युद्ध के उन्‍माद से भरा बयान'
राजनाथ के आतंकियों पर दिए बयान से भड़के असीम इफ्तिखार ने कहा, 'बीजेपी और आरएसएस यूपी और अन्‍य राज्‍यों के चुनाव जीतने के लिए ह‍ताश हैं और अतिराष्‍ट्रवाद को भड़का रहे हैं तथा हिंदुत्‍व के अजेंडे को भड़का रहे हैं।' उन्‍होंने कहा कि भारतीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का युद्ध के उन्‍माद से भरा बयान भारत के पाकिस्‍तान के प्रति गैरजिम्‍मेदाराना व्‍यवहार को दर्शाता है।
पाकिस्‍तानी प्रवक्‍ता ने दावा किया कि उनका देश भारत के किसी भी आक्रामक कार्रवाई का जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्‍होंने कहा कि बीजेपी के नेताओं को सलाह है कि वे पाकिस्‍तान के खिलाफ किसी भी कार्रवाई से परहेज करें और देश की घरेलू राजनीति में चुनावी फायदे के लिए पाकिस्‍तान को घसीटना बंद करें। इससे पहले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने 12 दिसंबर को एक कार्यक्रम में पाकिस्‍तान पर जोरदार हमला बोला था।

Next Story