विश्व
जयपुर सीरियल ब्लास्ट के पीड़ितों से मिली वसुंधरा राजे, न्याय के लिए की प्रार्थना
jantaserishta.com
17 April 2023 11:47 AM IST

x
जयपुर (आईएएनएस)| राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने यहां 2008 के सीरियल बम ब्लास्ट के पीड़ितों के परिवारों से मुलाकात की और उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। पीड़ित परिवारों से रविवार को मिलने के बाद वह चांदपोल हनुमान मंदिर गईं, जहां उन्होंने 13 मई 2008 को सिलसिलेवार बम धमाकों में मारे गए पीड़ितों की याद में 80 दीए जलाए।
राजस्थान हाई कोर्ट ने सीरियल ब्लास्ट मामले में चारों आरोपियों को बरी कर दिया है। हालांकि, राजे ने आरोपियों को सजा दिए जाने की प्रार्थना की।
उन्होंने कहा, मैं हनुमान जी से प्रार्थना करती हूं कि 13 मई 2008 को जयपुर में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में 80 बेगुनाह लोगों की बेरहमी से हत्या करने वाले आतंकवादियों को जल्द से जल्द फांसी दी जाए।
राजे ने विस्फोट पीड़ितों के परिवारों से भी मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया कि उन्हें न्याय जरूर मिलेगा। परिजनों ने कहा कि राजे की तत्कालीन भाजपा सरकार ने जब उन आतंकियों को जेल में डाल दिया था और निचली अदालत से मौत की सजा सुनाई थी तो उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद थी।
उन्होंने कहा, लेकिन अशोक गहलोत की सरकार अदालत में मामले को मजबूती से पेश करने में विफल रही और न्याय नहीं दिला सकी। इसलिए आरोपियों को मामले से मुक्त कर दिया गया। आखिरकार, सभी आतंकवादी बरी हो गए और कांग्रेस के शासन में न्याय की उम्मीदें मरने लगीं।
राजे ने कहा, जयपुर धमाकों के आतंकियों के बरी होने से पीड़ितों के परिवारों की पीड़ा दोगुनी हो गई है। उनके दर्द को समझते हुए मैंने आज हनुमान मंदिर में आस्था के 80 दीपक जलाए हैं।
Tagsवसुंधरा राजेजयपुर सीरियल ब्लास्टराजस्थानराजस्थान न्यूज़vasundhara rajejaipur serial blastrajasthanrajasthan news
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





