विश्व

पाकिस्तान में बरसात का कहर, 10 की मौत, नदी-नाले उफान पर

Admin4
28 July 2023 10:02 AM GMT
पाकिस्तान में बरसात का कहर, 10 की मौत, नदी-नाले उफान पर
x
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में मानसून की बरसात कहर बरपा रही है। पिछले पांच दिन से मूसलाधार पानी बरस रहा है। बाढ़ और भूस्खलन से हालात बेहद खराब हैं। इस प्राकृतिक आपदा में गुरुवार को कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। पहाड़ी इलाकों के नदी-नाले उफान पर हैं। गांव बाढ़ से घिरे हैं। शहरी इलाके जलमग्न हैं। देश भर में मिट्टी के अधिकांश घर नष्ट हो गए।
पाकिस्तान के मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए कहा कि 30 जुलाई तक देश के ऊपरी और मध्य हिस्सों में जोरदार मानसून गतिविधि होने की संभावना है। इस समय रावी नदी और सतलज नदी के तटीय इलाकों में पानी भर गया है। इन नदियों पर बने तीन बांध लबालब हैं।
Next Story