विश्व

Nepal News:नेपाल में बारिश ने मचाई तबाही

Kanchan
29 Jun 2024 7:31 AM GMT
Nepal News:नेपाल में बारिश ने मचाई तबाही
x

Nepal News: नेपाल में भूस्खलन की वजह से 7 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि भारी बारिश के कारण ये भूस्खलन हुआ और अब सभी शव बरामद कर लिए गए हैं। बता दें कि नेपाल में 10 जून को जश्न का सीजन शुरू हुआ था और तब से लेकर अब तक कुल मरने वालों की संख्या 34 हो गई है। पश्चिमी नेपाल में लगातार दो बार भूस्खलन हुआ। लैंडस्लाइड में सात लोगों की मौत हो गई। गुलमी जिले के मालिका ग्रामीण नगर पालिका में भूस्खलन में एक घर के बह जाने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों Membersकी मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है। नगर पालिका के अध्यक्ष देवी राम आर्याल ने बताया कि भारी बारिश के कारण ये भूस्खलन हुआ और सभी शव बरामद कर लिए गए हैं। जिला पुलिस के प्रवक्ता इंद्र बहादुर राणा के अनुसार, स्यांगजा जिले के फेदीखोला ग्रामीण नगर पालिका में भूस्खलन में एक मां और बेटी की मौत हो गई। नेपाल Nepalमें 10 जून को बारिश का मौसम शुरू हुआ और ताजा बारिश के साथ, बारिश से संबंधित घटनाओं में मरने वालों की संख्या 34 तक पहुंच गई है। नेपाल में एक दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं, इससे पहले दक्षिणी नेपाल में एक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। इस सड़क दुर्घटना में दो भारतीयों की मौत हो गई थी। भारतीय बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के रहने वाले थे, जिनमें से एक का नाम तमन्ना शेख (35) और दूसरे का नाम इरफान आलम (21) था। नेपाल पुलिस ने इस बात की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब उनकी कार पूर्वी पश्चिमी राजमार्ग के साथ चंद्रनिगाहपुर खंड में एक पहाड़ी सड़क से नीचे गिर गई। इससे पहले मार्च में भी नेपाल के बागमती प्रांत में बड़ा हादसा हुआ था। इस हादसे में एक यात्री बस नदी में गिर गई थी। नदी में गिर जाने से एक महिला सहित कम से कम सात लोगों की मौत हो गई थी और 30 घायल हो गए थे। जानकारी के लिए बता दें कि यह बस कठमांडू जा रही थी।

Next Story