x
कई लोग घायल
Seoul सियोल: दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरियाई सीमा के करीब बमों की बारिश करके हड़कंप मचा दिया है। इस बमबारी में कई लोग घायल हो गए हैं। यह बमबारी दक्षिण कोरिया के एक लड़ाकू विमान ने बृहस्पतिवार को की है। दक्षिण कोरिया के अनुसार उसने कोई हमला नहीं किया है, बल्कि प्रशिक्षण के दौरान गलती से एक अन्य असैन्य क्षेत्र पर आठ बम गिर गए। इसमें कुल 8 लोग घायल हो गए। दक्षिण कोरिया की समाचार एजेंसी ने यह जानकारी दी।
वायुसेना ने एक बयान में बताया कि केएफ-16 लड़ाकू विमान द्वारा “असामान्य रूप से” छोड़े गए एमके-82 बम ‘फायरिंग रेंज’ (बमबारी के लिए निर्धारित क्षेत्र) के बाहर गिरे, जिससे अनिर्दिष्ट असैन्य क्षति हुई। उसने कहा कि वह दुर्घटना के कारणों की जांच करने और नुकसान का पता लगाने के लिए एक समिति गठित करेगी। उसने कहा कि लड़ाकू विमान वायुसेना के साथ संयुक्त अभ्यास में भाग ले रहा था। वायुसेना ने आम नागरिकों को हुए नुकसान के लिए माफी मांगी और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उसने कहा कि वह पीड़ितों को मुआवजा देगी और अन्य आवश्यक कदम उठाएगी।
वायु सेना के बयान में यह नहीं बताया गया कि दुर्घटना कहां हुई लेकिन दक्षिण कोरियाई मीडिया ने बताया कि यह दुर्घटना पोचियन शहर में हुई, जो उत्तर कोरिया की सीमा के करीब है। ‘योनहाप’ समाचार एजेंसी ने बताया कि पांच आम नागरिक और दो सैनिक घायल हुए हैं। उसने बताया कि घायलों में से दो की हालत गंभीर है लेकिन उनकी जान को कोई खतरा नहीं है। उसने यह भी कहा कि सात इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं।

South Korean fighter jet mistakenly bombed a residential area during a drill, seven people were injured and damaging homes.
— V Rana (@vaarunrana) March 6, 2025
한국 전투기가 훈련 중 실수로 주거 지역을 폭격하여 7 명이 부상을 입고 주택이 손상되었습니다. 군은 조종사의 좌표 입력 오류를 비난했다. pic.twitter.com/utiu14POKG
Tagsलड़ाकू विमानोंकई लोग हुए घायलfighter planesmany people were injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story