विश्व

राफेल नडाल पत्नी मारिया फ्रांसिस्का पेरेलो के साथ पहले बच्चे के पिता बने

Admin4
9 Oct 2022 9:43 AM GMT
राफेल नडाल पत्नी मारिया फ्रांसिस्का पेरेलो के साथ पहले बच्चे के पिता बने
x

मैड्रिड: स्पेनिश मीडिया ने शनिवार को टेनिस स्टार राफेल नडाल के पिता बनने की खबर दी.'द डायरियो डि मोलोर्का' और स्पेन के अन्य अखबारों के अनुसार नडाल की पत्नी मेरी पेरेलो ने मालोर्का में स्थित क्लिनिक में बेटे को जन्म दिया.

यह दोनों का पहला बच्चा है. पुरूष वर्ग में रिकॉर्ड 22 ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाले नडाल और पेरेलो ने 2019 में शादी की थी. जब 'द एसोसिएटेड प्रेस' ने नडाल की जन संपर्क फर्म से इस संबंध में पूछा तो उसने कहा कि वह उनके निजी मामलों पर कोई टिप्पणी नहीं करेगी.

Admin4

Admin4

    Next Story