विश्व
शिंजो आबे के निधन पर QUAD ने जताया दुख, शांतिपूर्ण व समृद्ध हिंद प्रशांत के लिए जताई प्रतिबद्धता
Rounak Dey
9 July 2022 8:08 AM GMT
x
1956 में संयुक्त राष्ट्र से जुड़ने के बाद 12वीं बार टोक्यो UNSC का निर्वाचित सदस्य होगा।
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो एबी की हत्या को लेकर क्वाड के सदस्य देशों ने दुख और हैरानी व्यक्त की है। इन्होंने क्वाड समूह के गठन में एबी की रचनात्मक भूमिका और हिंद प्रशांत क्षेत्र के लिए अथक परिश्रम को याद किया। जापान के प्रधानमंत्री के तौर पर सबसे अधिक समय तक रहने वाले एबी पर शुक्रवार को चुनावी अभियान के दौरान नारा में हमला हुआ और अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। 67 वर्षीय जापानी नेता की हत्या से पूरा देश सदमे में है। बता दें कि जापान में गन कल्चर है ही नहीं।
जारी किया संयुक्त बयान
व्हाइट हाउस द्वारा जारी संयुक्त बयान में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा, 'हम, आस्ट्रेलिया, भारत और अमेरिका जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो एबी के निधन से स्तब्ध हैं।' इन्होंने एबी को जापान में बदलाव के साथ ही भारत आस्ट्रेलिया व अमेरिका के साथ जापानी संबंध को बेहतर बनाने वाला नेता बताया।
वर्ष 2007 की शुरुआत में शिंजो एबी ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्वाड के गठन का प्रस्ताव भारत के समक्ष रखा। उन्होंने चीन को लेकर हिंद प्रशांत की ओर बढ़ते खतरे से आगाह किया था और क्वाड्रिलेटरल सिक्योरिटी डायलाग (Quadrilateral Security Dialogue) की बात की थी।
जनवरी से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष होगा जापान
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य के तौर पर 1 जनवरी 2023 से जापान अपना दो साल का कार्यकाल शुरू करेगा। 1956 में संयुक्त राष्ट्र से जुड़ने के बाद 12वीं बार टोक्यो UNSC का निर्वाचित सदस्य होगा।
Next Story