युद्ध के बीच पुतिन का ऐलान, जान गंवाने वाले जवान के परिवार को 40 लाख रुपये, घायल को इतने लाख रुपये दिए जाएंगे

मॉस्को: यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध शुरू हुए 10 दिन बीत चुके हैं. इस युद्ध में दोनों देश एक-दूसरे के हजारों सैनिक मारने के दावे कर रहे हैं. वैसे मारे गए जवानों की सटीक संख्या का पता लगा पाना इतना आसान नहीं होगा फिर भी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने युद्ध के 11वें दिन युद्ध में मारे गए जवानों के परिवारों या जख्मी सैन्यकर्मियों को आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है. उनकी घोषणा के तहत यूक्रेन के अलावा सीरिया युद्ध में शामिल हुए जवानों और उनके परिवारों को भी लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि यूक्रेन या सीरिया में जान गंवाने वाले सैनिक के परिवार को 5 मिलियन रूबल (40 लाख रुपये ) और घायल जवानों को 3 मिलियन रूबल (24 लाख रुपये ) दिए जाएंगे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





