विश्व

पुतिन का एलान-ए-जंग: कीव एयरपोर्ट पर रूस की सेना का कब्जा

jantaserishta.com
24 Feb 2022 10:11 AM IST
पुतिन का एलान-ए-जंग: कीव एयरपोर्ट पर रूस की सेना का कब्जा
x

Russia Ukraine Crisis News : यूक्रेन की राजधानी कीव सहित अलग-अलग इलाकों में हमले हो रहे हैं। यूक्रेन के शहरों पर हमले के कई वीडियो सामने आए हैं। इन वीडियो में धमाकों की आवाज और विस्फोट देखा और सुना जा सकता है। बताया जा रहा है कि पूर्वी यूक्रेन के इलाकों से रूस की सेना दाखिल हुई है। रूसी सेना ने कीव एयरपोर्ट को कब्जे में लेने की कोशिश की है। ये धमाके और विस्फोट बताते हैं कि ये हमले छोटे नहीं है। रूसी हमलों के बाद यूक्रेन ने अपने यहां मार्शल लॉ लागू कर दिया है। देश में आपातकाल पहले से लागू है। कीव एयरपोर्ट पर कब्जे के प्रयास की भी खबर है। रूस के एलान पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि जंग के लिए रूस जिम्मेदार होगा।

रिपोर्टों में कहा गया है कि रूस की सेना ने यूक्रेन के एयर डिफेंस सिस्टम को भी निशाना बनाया है। यूक्रेन में पांच से सात जगहों पर हमला होने की बात कही जा रही है। यूक्रेन के अलग-अलग इलाकों पर रूसी सेना के हमले तेज हुए हैं। बताया जा रहा है कि ओडेशा तट पर भी रूस की सेना पहुंच गई है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story