विश्व

पुतिन को आया हार्ट अटैक, तोड़ा दम, डॉक्टरों के हाथ लगी मायूसी

jantaserishta.com
25 March 2022 4:01 PM IST
पुतिन को आया हार्ट अटैक, तोड़ा दम, डॉक्टरों के हाथ लगी मायूसी
x

मिनेसोटा: संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) के मिनेसोटा चिड़ियाघर (Minnesota Zoo) में 'पुतिन' (Putin) को हार्ट अटैक का मामला सामने आया है. इस दौरान डॉक्टरों ने तमाम कोशिशें कीं, लेकिन 'पुतिन' को बचाया नहीं जा सका. चौंकिएगा नहीं, हम बात कर रहे हैं 12 साल के पुतिन नाम के बाघ (Tiger) की. जो कि 2015 से मिनेसोटा चिड़ियाघर में रह रहा था. चिकित्सकीय जांच के दौरान पुतिन ने दम तोड़ दिया.

बता दें कि मिनेसोटा चिड़ियाघर में सभी जानवरों की नियमित तौर पर चिकित्सकीय जांच होती है. लिहाजा बुधवार को पुतिन नाम के अमूर बाघ के स्वास्थ्य की डॉक्टर जांच कर रहे थे, उसी दौरान पुतिन बाघ को हार्ट अटैक आ गया. पशु चिकित्सकों और ज़ूकीपर्स ने तमाम प्रयास किए लेकिन बाघ को बचाया नहीं जा सका.
मिनेसोटा चिड़ियाघर के पशु देखभाल और संरक्षण के प्रमुख डॉ. टेलर यॉ ने कहा कि यह एक नियमित प्रक्रिया थी, जो बाघों की देखभाल और संरक्षण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. जांच के दौरान सभी जरूरी सावधानियां बरती गईं और टीम ने बाघ को बचाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी. लेकिन हम उसे बचा नहीं सके.
मिनेसोटा चिड़ियाघर के निदेशक जॉन फ्रॉली ने कहा कि आज मिनेसोटा चिड़ियाघर में हम सभी के लिए बेहद कठिन दिन है. हमें बाघ की मौत का गहरा आघात लगा है. यहां काम करने वाले सभी अधिकारी और कर्मचारी शोक में हैं. पुतिन बाघ की मौत के बाद ये ज़ू अब सुंदरी नाम की वयस्क मादा बाघ का घर है. उन्होंने कहा कि हमारे चिड़ियाघर ने वैश्विक स्तर पर बाघ संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. बाघ संरक्षण अभियान के लिए हमने लाखों डॉलर जुटाए हैं. मिनेसोटा ज़ू में पिछले 40 से अधिक साल से बाघ संरक्षण का काम किया जा रहा है.
फ्रॉले ने कहा कि 2015 में मिनेसोटा चिड़ियाघर आए 'पुतिन' का जन्म 2009 में चेक गणराज्य में हुआ था. एप्पल वैली चिड़ियाघर में आने से पहले वह 6 साल तक डेनमार्क के चिड़ियाघर में रहा. पुतिन बाघ का कुनबा 2017 में मिनेसोटा चिड़ियाघर में काफी बढ़ गया था. क्योंकि इस साल कई शावकों ने जन्म लिया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story