पुतिन ने कहा, रूस को हथियार निर्यात बढ़ाकर वैश्विक बाजार में मजबूत होना होगा

World वर्ल्ड: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को कहा कि देश को अपने हथियारों के निर्यात को बढ़ाकर वैश्विक हथियार बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करनी होगी। उन्होंने रूसी रक्षा उद्योग को अधिक सरकारी समर्थन देने की भी बात कही ताकि उसकी उत्पादन क्षमता बढ़ सके।
पुतिन ने विशेष रूप से उन हथियारों पर जोर दिया जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का उपयोग करते हैं। उन्होंने बताया कि रूस के हथियारों के आर्डर का पोर्टफोलियो अब कई अरब डॉलर का है और निर्यात बढ़ाना जरूरी है।
यूक्रेन पर फरवरी 2022 से सैन्य कार्रवाई के कारण रूस की रक्षा उद्योग का ध्यान घरेलू जरूरतों पर केंद्रित रहा, जिससे हथियार निर्यात में गिरावट आई है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट के अनुसार, रूस का वैश्विक हथियार बाजार में हिस्सा 2020-24 में 7.8% रह गया, जबकि पहले के चार वर्षों में यह 21% था।





