विश्व

चीन के साथ रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने के लिए बीजिंग पहुंचे पुतिन

jantaserishta.com
16 May 2024 7:51 AM IST
चीन के साथ रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने के लिए बीजिंग पहुंचे पुतिन
x
बीजिंग: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर गुरुवार सुबह बीजिंग पहुंचे।
पुतिन अपने चीनी समकक्ष शी जिनपिंग के साथ बैठक करेंगे। उनका चीनी औद्योगिक शहर हार्बिन की यात्रा करने और वहां रूसी-चीनी व्यापार मेले का दौरा करने का भी कार्यक्रम है।
अपने पांचवें कार्यकाल की शुरुआत के बाद से यह पुतिन की पहली विदेश यात्रा है। समाचार एजेंसी डीपीए की रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान वो चीन के साथ कई समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे।
शी जिनपिंग ने भी अपना तीसरा कार्यकाल शुरू करने के बाद पहला दौरा रूस का किया था। दोनों परमाणु शक्तियों के बीच घनिष्ठ आर्थिक संबंध हैं।
शिन्हुआ समाचार एजेंसी के साथ एक साक्षात्कार में, पुतिन ने राष्ट्रीय हितों और गहरे आपसी विश्वास के आधार पर रूस के साथ "रणनीतिक साझेदारी" बढ़ाने में शी जिनपिंग की प्रशंसा की थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story