
नई दिल्ली: पाकिस्तान गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है. इस बीच रूस-यूक्रेन युद्ध ने उसके लिए और मुश्किलें पैदा कर दी हैं. पाकिस्तान में गेहूं की किल्लत हो गई है. रूस पर लगे पश्चिमी प्रतिबंधों के कारण वो चाहकर भी उससे तेल और गेहूं का आयात नहीं कर पा रहा है. पाकिस्तान के वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल ने मंगलवार को कहा कि पश्चिमी प्रतिबंधों ने रूस और यूक्रेन से गेहूं खरीदना पाकिस्तान के लिए मुश्किल बना दिया है. उन्होंने कहा कि रूस से गेहूं खरीदने के लिए पाकिस्तान ने युद्ध से पहले ही अनुरोध किया था लेकिन अभी तक रूस ने उसके पत्र का कोई जवाब नहीं दिया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





