अन्य

अगले महीने भारत आ रहे पुतिन, S-400, कोविड और अफगानिस्तान पर होगी बात

Neha Dani
11 Nov 2021 6:32 AM GMT
अगले महीने भारत आ रहे पुतिन, S-400, कोविड और अफगानिस्तान पर होगी बात
x
ऐसे में कोरोना वायरस को लेकर भी बातचीत की संभावना है।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिसंबर के पहले हफ्ते में भारत के दौरे पर आ सकते हैं। दोनों देशों के बीच सालाना शिखर सम्मेलन की संभावित तारीख 6 दिसंबर है। पुतिन के भारत दौरे पर कई समझौतों पर साइन हो सकते हैं। यह दौरा तब हो रहा है जब एयर डिफेंस सिस्टम S-400 की पहली खेप इस साल के अंत तक भारत पहुंचेगी। 2021 में पुतिन की यह दूसरी विदेश यात्रा होगी।

बता दें कि शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए पुतिन आख़िरी बार 2018 में आए थे। इसी दौरान S-400 डील पर दोनों देशों ने साइन किए थे। 2019 में पीएम मोदी ने सुदूर पूर्वी रूसी शहर व्लादिवोस्तोक का दौरा किया था। भारत ने उस वक्त पूर्वी रूस के विकास में भारतीय बिजनेस भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए एक बिलियन डॉलर के सॉफ्ट क्रेडिट लाइन की घोषणा की थी।
इस शिखर सम्मेलन में S-400 पर विस्तार से बातचीत होने की उम्मीद है। रूसी स्पूतनिक वैक्सीन का भारत में बड़े पैमाने पर उत्पादन किया जा रहा और कोविड की दूसरी लहर में मॉस्को ने नई दिल्ली को कई तरह से मदद की थी, ऐसे में कोरोना वायरस को लेकर भी बातचीत की संभावना है।


Next Story