
x
मॉस्को । रूस यूक्रेन का युद्ध शुरू हुए लगभग 322 दिन हो चुके हैं। यहां रूस को पूरी तरह से कामयाबी नहीं मिली है। इस बीच रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने एक बड़ा बदलाव करते हुए यूक्रेन युद्ध के अपने जनरल को बदल दिया है। रूस ने कहा कि रूसी जनरल स्टाफ के प्रमुख जनरल वालेरी गेरासिमोव सैन्य अभियान के कमांडर बनेंगे। वर्तमान में कमांडर सर्गेई सुरोविकिन उनके तीन डिप्टी में से एक होंगे। सर्गेई सुरोविकिन को अक्टूबर में कमांडर बनाया गया था। ऐसा माना जा रहा था कि इस तरह के बदलाव से उथल पुथल होगा लेकिन जानकारी के मुताबिक सर्गेई सुरोविकिन ने गेरासिमोव को पहले ही रिपोर्ट कर दिया है। रूसी टेलीविजन कमेंटेटर सर्गेई मार्कोव ने बुधवार को टेलीग्राम पर कहा कि जनरलों का ट्रांसफर कर दिया जाता है। मोर्चे से उन्हें मुख्याल में भेजा जाता है। मुख्यालय से उन्हें मोर्चे पर भेजा जाता रहा है। इस तैनाती को एक प्रमोशन और एक डिमोशन की तरह देखा जा रहा है। मार्कोव ने कहा कि इसे सजा की तरह नहीं देखा जाना चाहिए। सुरोविकिन को सजा नहीं दी गई है। यह एक टीम है। हालांकि इतने बड़े स्तर पर कंपटीशन जरूर रहता है। जनरल गेरासिमोव रूसी सेना के जनरल स्टाफ के प्रमुख हैं। नवंबर 2012 में उन्हें राष्ट्रपति पुतिन ने नियुक्त किया था।
रॉयल यूनाइटेड सर्विसेज इंस्टीट्यूट के सीनियर एसोसिएट फेलो मार्क गेलोटी ने कहा कि गेरासिमोव के लिए यह एक तरह का डिमोशन है या सबसे जहरीला प्याला है। पुतिन को एक बार फिर अवास्तिवक उम्मीदें हैं। गेरासिमोव लंबे समय से सार्वजिनक रूप से नहीं दिखे हैं। पिछले साल मॉस्को में उन्हें विक्ट्री डे परेड पर भी नहीं देखा गया था जिसके बाद उनकी स्थिति के बारे में अटकलें लगाई जा रही थी। अब वह यूक्रेन युद्ध के डायरेक्ट कमांड होंगे और अमेरिका के साथ मुख्य वार्ताकार होंगे। गेरासिमोव के तीन डिप्टी होंगे। कुछ विश्लेषकों का मानना है कि युद्ध को लगभग एक साल होने वाले हैं। ऐसे में मंत्रालय का यह कदम युद्ध में एक मजबूत पकड़ रखने के लिए हैं।
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
Next Story