विश्व

पुतिन और पीएम मोदी आज 23वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

Nilmani Pal
5 Dec 2025 7:54 AM IST
पुतिन और पीएम मोदी आज 23वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
x

दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत के दौरे पर हैं. गुरुवार को वह दिल्ली पहुंचे, जहां पीएम मोदी ने खुद एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. आज रूसी राष्ट्रपति के दौरे का दूसरा दिन है. आज पुतिन और पीएम मोदी 23वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे.

आज की मीटिंग में सारा फोकस ट्रेड, डिफेंस और एनर्जी से जुड़े कई समझौतों पर होगा जिसका ऐलान दोनों नेता जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में करेंगे. शाम को 7 बजे पुतिन भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ मीटिंग के लिए राष्ट्रपति भवन जाएंगे. 2022 में रूस-यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद से यह पुतिन का पहला भारत दौरा है.

यह भी पढ़े

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के दौरे के कारण कई इलाकों में ट्रैफिक नियंत्रित रहेगा. सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक W पॉइंट, A पॉइंट, ITO चौक, बहादुर शाह जफर मार्ग, दिल्ली गेट, जेएलएन मार्ग, राजघाट और शांति वन क्रॉसिंग, हनुमान सेतु, नेताजी सुभाष मार्ग, निषाद राज मार्ग, सलीमगढ़ फ्लाईओवर, प्रगति मैदान टनल से हनुमान सेतु, कश्मीरी गेट, विकास मार्ग और IP मार्ग के आसपास रूट डायवर्जन रहेगा. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस दौरान इन रास्तों से बचें और वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें.

Next Story
null