विश्व

मॉस्को में पुतिन और मादुरो की मुलाकात

Riyaz Ansari
7 May 2025 10:58 PM IST
मॉस्को में पुतिन और मादुरो की मुलाकात
x

वर्ल्ड: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो बुधवार को मॉस्को में मुलाकात करेंगे, जहाँ दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को लेकर एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। क्रेमलिन के अनुसार, यह समझौता दोनों देशों के आपसी सहयोग को नई दिशा देगा।

यूक्रेन संघर्ष के बाद रूस की पश्चिमी देशों से दूरी बढ़ी है, जिसके चलते मास्को अब उन देशों से रिश्ते मज़बूत कर रहा है जो पश्चिमी प्रभाव का विरोध करते हैं। इस क्रम में रूस पहले ही चीन, उत्तर कोरिया और ईरान के साथ भी ऐसे ही समझौते कर चुका है।

वेनेजुएला की अमेरिका से पुरानी तनातनी रही है, जिसमें राजनयिक विवाद, आर्थिक प्रतिबंध और सत्ता परिवर्तन के आरोप शामिल हैं।

मादुरो की इस यात्रा के दौरान वे द्वितीय विश्व युद्ध में सोवियत संघ की जीत की 80वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे, जिसमें शुक्रवार को होने वाली सैन्य परेड शामिल है।


Next Story