विश्व

पंजाब के शख्स ने कनाडा के ब्रैम्पटन में की महिला की हत्या, युवक गिरफ्तार

mukeshwari
21 May 2023 7:13 AM GMT
पंजाब के शख्स ने कनाडा के ब्रैम्पटन में की महिला की हत्या, युवक गिरफ्तार
x

टोरंटो, 21 मई (आईएएनएस)। कनाडा में टोरंटो के बाहरी इलाके ब्रैम्पटन के स्पैरो पार्क में एक महिला की हत्या के आरोप में पंजाब के एक 44 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

नव निशान सिंह ने शुक्रवार को 43 वर्षीय दविंदर कौर की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस के मुताबिक, अधिकारियों को चाकू मारने की सूचना शाम करीब छह बजे मिली। जब पुलिस अपराध स्थल पर पहुंची, तो पीड़िता को घायल हालत में देखा। उसे बचाने के प्रयास विफल रहे। महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

सिंह को घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर फस्र्ट डिग्री मर्डर का आरोप लगाया गया है। लगभग 7,00,000 लोगों का शहर, ब्रैम्पटन में सबसे ज्यादा पंजाबी रहते हैं।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story