विश्व
पीटीआई नेता ने समर्थकों से इमरान पर हुए हमले का बदला लेने का किया आह्वान
jantaserishta.com
4 Nov 2022 3:52 PM IST

x
इस्लामाबाद (आईएएनएस)| पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेता अनवर जेब खान ने समर्थकों से इस्लामाबाद में सशस्त्र प्रवेश करने और पार्टी अध्यक्ष इमरान खान की हत्या के प्रयास का बदला लेने का आह्वान किया है।
समा टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें अनवर एक लोगों की भीड़ को संबोधित करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें, अनवर खैबर पख्तूनख्वा के समाज कल्याण मंत्री भी हैं।
वीडियो में, उन्हें एके -47 के साथ देखा जा सकता है। वह आंतरिक मंत्री राणा सनाउल्लाह को चुनौती देते हैं।
अनवर ने असॉल्ट राइफल को हवा में लहराया और पीटीआई प्रदर्शनकारियों के अंदर जोश को जगाया और कहा कि वह इस्लामाबाद में सशस्त्र प्रवेश करें।
समा टीवी ने वीडियो में अनवर के हवाले से कहा, हम इमरान खान पर हुए हमले का बदला लेंगे।
पेशावर से पीटीआई के टिकट पर चुने गए फजल इलाही ने सनाउल्लाह को धमकी दी है कि वह अपनी पार्टी के अध्यक्ष पर हुए हमले का बदला लेने आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में फजल इलाही अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए दिखायी दे रहे है और गृह मंत्री का नाम पुकार रहे हैं।
गुरुवार शाम को हमले के बाद, पीटीआई के महासचिव असद उमर ने कहा था कि खान पर गोली चलवाने के मामले में उन्हें तीन लोगों पर शक है- प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, सनाउल्लाह और एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





