
x
Kabul काबुल। पाकिस्तानी सेना की ओर से अफगानिस्तान में किए जा रहे हमलों के खिलाफ लंदन और ओस्लो में रह रहे सैकड़ों अफगानी नागरिकों ने प्रदर्शन किया। इन हमलों में कई आम नागरिक हताहत हुए हैं। अफगानिस्तान के एरियाना न्यूज के अनुसार, लंदन में प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय सड़कों पर मार्च किया और पाकिस्तान के हमलों के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से तुरंत कार्रवाई करने की अपील की। प्रदर्शनकारियों ने डूरंड रेखा पर बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के बारे में बात की और चेतावनी दी कि बार-बार होने वाली गोलाबारी से पहले से ही नाज़ुक समुदायों के और ज्यादा अस्थिर होने का खतरा है।
उन्होंने स्वतंत्र जांच और तनाव को बढ़ने से रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ाने की मांग की। इसी दौरान, ओस्लो में अफगान समुदाय के लोग नॉर्वे की संसद के बाहर इकट्ठा हुए और पाकिस्तान के हमलों की निंदा करते हुए जवाबदेही की मांग की। एरियाना न्यूज के अनुसार, आयोजकों ने बताया कि एक औपचारिक प्रस्ताव नॉर्वेजियन अधिकारियों, संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय को सौंपा गया है, जिसमें हिंसा रोकने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की गई है।
ये प्रदर्शन ऐसे समय में हुए हैं, जब डूरंड रेखा पर झड़पों, हवाई हमलों और तोपखाने से गोलाबारी के बाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। अफगान अधिकारियों के अनुसार, ताजा हमला रविवार को कुनार प्रांत में हुआ। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी बलों की ओर से रॉकेट और भारी हथियारों से आवासीय क्षेत्रों पर हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। गोलाबारी असदाबाद और आसपास के घरों के पास हुई, जिससे सीमा पर बड़े संघर्ष की आशंका बढ़ गई है।
तालिबान के प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने कहा कि यह हमला रविवार शाम करीब 5 बजे (स्थानीय समय) नागरिक घरों को निशाना बनाकर किया गया। उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने पाकिस्तान पर सीमा के पास आवासीय इलाकों में गोलीबारी करने का आरोप लगाया।
Tagsअफगानिस्तान पाकिस्तान तनावडूरंड लाइन विवादलंदन प्रदर्शनओस्लो विरोधअफगान नागरिक प्रदर्शनकुनार हमलाअंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेपपाकिस्तान-अफगान सीमा संघर्षजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





