विश्व
लंदन और कई जगहों पर यूके एनिमल रीबिलियन की तरफ से विरोध प्रदर्शन हो रहे
Rounak Dey
17 Oct 2022 8:40 AM GMT

x
फूड सिस्टम का समर्थन करता है। इसके लिए ही वह इस तरह के कई और विरोध प्रदर्शन आयोजित करता रहेगा।
लंदन: यूके में इन दिनों जानवरों के हक के लिए आवाज उठाने वाले संगठन यूके एनिमल रीबिलियन की तरफ से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। संगठन के कई ऐसे कार्यकर्ता जो डेयरी प्रोडक्ट्स के खिलाफ हैं, उन्होंने पिछले दिनों कई सुपरस्टोर्स में सैंकड़ों लीटर दूध ऐसे ही बहा दिया। लोगों का ध्यान आकर्षित करने के मकसद से उन्होंने ऐसा किया। लेकिन कई लोग इस तरीके पर सवाल उठा रहे हैं। पिछले दिनों आई एक रिपोर्ट में इस बात पर चिंता जताई गई है कि यहां के स्कूलों में पढ़ने वाले सैंकड़ों बच्चों को सही डाइट नहीं मिल पा रही है। रिपोर्ट का कहना था कि स्कूल जाने वाले कई बच्चे भूखे रह जाते हैं।
बेबस स्टोर कर्मी और ग्राहक
Milk Pours are currently happening across the UK. All are concerned individuals calling on the government to give us a livable future, a #PlantBasedFuture
— Animal Rebellion (@RebelsAnimal) October 15, 2022
Here's the latest milk pour happening in Edinburgh @waitrose pic.twitter.com/mawKIylEmI
एनिमल रिबिलियन, जलवायु परिवर्तन और एनिमल राइट्स से जुड़े हजारों कार्यकर्ता पिछले दिनों कई स्टोर्स जैसे फोरलम एंड मैंशन और सेल्फफ्रिजेस में दाखिल हो गए। इसके बाद उन्होंने फर्श पर दूध और इससे बने उत्पादों को फेंकना शुरू कर दिया। जबकि वहीं पर मौजूद स्टोर कर्मी और बाकी ग्राहक बेबस होकर उन्हें देखते रहे। पर्यावरण संगठन के तौर पर मशहूर इन संगठनों की मानें तो उनका मकसद प्लांट बेस्ट फू सिस्टम को देश में लाना है। उनकी मानें तो डेयरी या किसी और तरह की एनिमल फार्मिंग, व्यर्थ और पर्यावरण को तबाह करने वाली इंडस्ट्री है। साथ ही इस समय धरती पर जलवायु परिवर्तन के लिए सबसे बड़ा खतरा बन गई है।
जमकर मचाया उत्पात
इस संगठन की तरफ से लंदन, मैनचेस्टर, नॉर्विच और एडिनबर्ग स्थित वेटरोस, होल फूड और मार्क्स एंड स्पेंसर स्टोर पर जमकर उत्पात मचाया गया। कई प्रदर्शनकारियों ने स्टोर के शेल्फ में रखी दूध की बड़ी बॉटल्स को उठाकर , उससे दूध फेंकना शुरू कर दिया था। वहीं एक और संगठन भी फर्श पर दूध बहाकर बॉटल्स को खाली करने में लगा था। एनिमल रिबिलियन की मानें तो वह आने वाले समय में प्लांट बेस्ड फूड सिस्टम का समर्थन करता है। इसके लिए ही वह इस तरह के कई और विरोध प्रदर्शन आयोजित करता रहेगा।
Next Story