
World वर्ल्ड: अमेरिका में ट्रंप सरकार द्वारा लगाए गए टैरिफ को हटाने की कोशिश फिर नाकाम रही। सीनेट में पेश किया गया प्रस्ताव 49-49 की बराबरी में फंस गया। प्रस्ताव के पक्ष में तीन ही रिपब्लिकन नेता सामने आए।
बाद में सीनेट नेता जॉन थ्यून ने वोटिंग पर दोबारा चर्चा रोकने के लिए विशेष प्रस्ताव रखा, जिसमें उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने निर्णायक वोट देकर उसे खारिज कर दिया।यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया जब अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने अर्थव्यवस्था में 0.3% की गिरावट की पुष्टि की। विश्लेषकों का मानना है कि टैरिफ नीति के कारण आयात प्रभावित हुआ और महंगाई बढ़ी, जिससे आर्थिक रफ्तार धीमी पड़ी।
डेमोक्रेट्स ने रिपब्लिकन नेताओं पर महंगाई और आर्थिक अस्थिरता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। वहीं ट्रंप प्रशासन इस नीति को राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़कर उचित ठहरा रहा है।इस प्रस्ताव को डेमोक्रेट रॉन विडन और रिपब्लिकन रैंड पॉल ने मिलकर पेश किया था।





