विश्व

बांग्लादेश में प्रमुख रोहिंग्या कार्यकर्ता की हत्या

Rounak Dey
30 Sep 2021 9:14 AM GMT
बांग्लादेश में प्रमुख रोहिंग्या कार्यकर्ता की हत्या
x
बता दें कि ARSA पश्चिमी रखाइन प्रांत के रोहिंग्या गांवों में रहने वाले हिंदुओं पर हमलों के लिए भी जिम्मेदार है।

रोहिंग्या समुदाय के मारे गए नेता मोहिब उल्लाह के भाई ने कहा है कि उनकी लोकप्रियता और सही कामों की वजह से चरमपंथियों ने उन्हें मार डाला है। बता दें कि मोहिब हाल के सालों में 2017 से म्यांमार में हुए हिंसा से भागने के बाद से बांग्लादेश के शिविरों में फंसे 8.5 लाख रोहिंग्या शरणार्थियों के प्रमुख प्रतिनिधि के रूप में सामने आए थे। 29 सितंबर की देर रात अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी जिसके बाद बांग्लादेशी अधिकारियों को शिविरों में सैंकड़ों अतिरिक्त सशस्त्र पुलिस तैनात करनी पड़ी है।

मोहिब के भाई हबीब ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया है कि उनके भाई को हाल के महीनों में अराकान रोहिंग्या साल्वेशन आर्मी (ARSA) से जान से मारने की धमकी मिली थी और इस ग्रुप के कम से कम आठ लोगों ने मोहिब को मार डाला है। वे अक्सर मेरे भाई को अलग-अलग फोन नंबरों से जान से मारने की धमकी देते थे। ARSA ने सिर्फ मेरे भाई को नहीं मारा है, उन्होंने हमारे महान नेता को मार डाला है।
पुलिस ने कहा है कि कम से काम 4 अज्ञात हमलावर गोलीबारी में शामिल थे। हमला तब हुआ जब मोहिब अपने कार्यालय के बाहर समुदाय के नेताओं के साथ बातचीत कर रहे थे। पुलिस प्रवक्ता रफीकुल इस्लाम ने बताया है कि जांच अभी शुरुआती चरण में है। अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
महिलाओं को
मोहिब उल्लाह ने अराकान रोहिंग्या सोसाइटी फॉर पीस एंड ह्यूमन राइट्स (ARSPH) की स्थापना की थी, जिसने 2017 के हमले के दौरान म्यांमार सेना द्वारा मुस्लिमों के खिलाफ कथित रूप से किए गए अत्याचारों का दस्तावेजीकरण किया था। ARSA ने घटना को लेकर अब तक कोई टिप्पणी नहीं की है। बता दें कि ARSA पश्चिमी रखाइन प्रांत के रोहिंग्या गांवों में रहने वाले हिंदुओं पर हमलों के लिए भी जिम्मेदार है।

Next Story