विश्व

चीन में 2 करोड़ तक पहुंचा नई ऊर्जा वाहन का उत्पादन

Nilmani Pal
4 July 2023 12:05 PM GMT
चीन में 2 करोड़ तक पहुंचा नई ऊर्जा वाहन का उत्पादन
x

चीन. 3 जुलाई को चीन का 2 करोड़वां नया ऊर्जा वाहन ऑफ़लाइन कार्यक्रम क्वांग च्यो शहर में आयोजित किया गया। चीन में नई ऊर्जा वाहनों का उत्पादन 2 करोड़ तक पहुंच गया है। चीनी उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री शीन क्वोपिन ने भाषण देते हुए कहा, नई ऊर्जा वाहन वैश्विक ऑटो उद्योग के परिवर्तन, उन्नयन और हरित विकास के लिए मुख्य दिशा हैं। साथ ही चीन के ऑटो उद्योग के उच्च गुणवत्ता वाले विकास के लिए एक रणनीतिक विकल्प भी हैं। पिछले 70 वर्षों में चीन का ऑटो उद्योग शून्य से उठकर तेजी से मजबूत होकर विकसित हुआ है। दो करोड़वें नए ऊर्जा वाहन का लॉन्च ऐतिहासिक महत्व का एक महत्वपूर्ण क्षण है।

चीन ऑटोमोबाइल विनिर्माता संघ के आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष के पहले पांच महीनों में चीन में नई ऊर्जा वाहनों का उत्पादन और बिक्री क्रमशः 30 लाख 5 हजार और 29 लाख 40 हजार थी, जिसमें पिछले वर्ष की समान अवधि से 45.1% और 46.8% की वृद्धि रही। नई ऊर्जा वाहनों की प्रवेश दर 27.7% तक पहुंच गई।

Next Story