विश्व
ब्रिटेन की राजकुमारी यूजीनी बनी मां, बकिंघम पैलेस में जश्न का माहौल
Rounak Dey
10 Feb 2021 11:20 AM IST

x
ब्रिटेन की राजकुमारी यूजीनी ने मंगलवार को अपने पहले बच्चे को जन्म दिया।
ब्रिटेन की राजकुमारी यूजीनी ने मंगलवार को अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। बकिंघम पैलेस ने इस बात की जानकारी दी है। बता दें कि राजकुनारी यूजीनी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की पोती हैं। यूजीनी और उनके पति जैक ब्रुक्सबैंक ने मंगलवार सुबह लंदन के पोर्टलैंड अस्पताल में नवजात बच्चे का दुनिया में स्वागत किया।
यूजीनी के माता-पिता प्रिंस एंड्रयू और डचेस ऑफ यॉर्क सारा हैं। यह राजकुमारी का पहला बच्चा है। बयान में कहा गया है कि राजकुमारी यूजीनी और उसका बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। महारानी एलिजाबेथ और उनके पति प्रिंस फिलिप इस समाचार से बेहद खुश हैं। यूजिनी ने अक्टूबर 2018 में विंडसर कैसल में सेंट जॉर्ज चैपल में एक व्यवसायी जैक ब्रुकबैंक से शादी की थी।
Next Story





