विश्व

17 अप्रैल को प्रिंस फिलिप की अंतिम यात्रा, यूनिफार्म में शामिल नहीं होंगे शाही सदस्य

Kunti Dhruw
15 April 2021 11:39 AM GMT
17 अप्रैल को प्रिंस फिलिप की अंतिम यात्रा, यूनिफार्म में शामिल नहीं होंगे शाही सदस्य
x
प्रिंस फिलिप की अंतिम यात्रा

जनता से रिश्ता वेबडेस्क: लंदन,प्रिंस फिलिप के शनिवार, 17 अप्रैल को होने वाले अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले शाही परिवार के सीनियर सदस्य यूनिफार्म में नहीं बल्कि सामान्य कपड़ों में दिखेंगे। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के इस फैसले का मतलब है शाही परिवार के एकमात्र सदस्य प्रिंस हैरी पर किसी तरह का सवाल नहीं उठेगा जो यूनिफार्म के बगैर अपने दादाजी की अंतिम यात्रा में शामिल होंगे।

पिछले सप्ताह 99 वर्षीय प्रिंस फिलिप का निधन हो गया था। शाही परिवार के सदस्य सार्वजनिक कार्यक्रमों में हमेशा यूनिफार्म में दिखते हैं जो ब्रिटिश आर्मी, रॉयल नेवी व रॉयल एयरफोर्स के साथ अपने मानद सैन्य भूमिका में होती है। लेकिन हैरी ने अपने इस मानद सैन्य खिताब को खो दिया और पिछले साल फ्रंटलाइन शाही ड्यूटी को त्याग दिया।
रॉयल नेवी, रॉयल मरींस, रॉयल एयरफोर्स व ब्रिटिश आर्मी के सदस्यों ने अंतिम यात्रा में शामिल होने का फैसला लिया है। फिलिप की यह अंतिम यात्रा सेंट जॉर्ज चैपल ( St. George's Chapel) से लैंड रोवर पर निकाली जाएगी। इसके लिए बुधवार को सैन्य जवानों ने लंदन के पिरब्राइट में आर्मी ट्रेनिंग सेंटर में रिहर्सल किया।
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने बड़े दुख के साथ पति और ड्यूक ऑफ एडिनबरा प्रिंस फिलिप के निधन का ऐलान किया। प्रिंस 99 साल के थे। ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने प्रिंस फिलिप के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने अनगिनत युवाओं के जीवन को प्रेरित किया। प्रिंस फिलिप एक माह अस्पताल में रहने के बाद गत मार्च के शुरू में विंडसर कैसल लौटे थे। उनका लंदन के सेंट बार्थोलोमियो अस्पताल में दिल की बीमारी का इलाज किया गया था।


Next Story