विश्व

प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन मर्केल ने TV होस्ट पीयर्स मॉर्गन के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, जानिए पूरा मामला

Neha Dani
11 March 2021 11:07 AM GMT
प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन मर्केल ने TV होस्ट पीयर्स मॉर्गन के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, जानिए पूरा मामला
x
मर्केल और आर्ची हमेशा ही परिवार के बहुत प्यारे सदस्य बने रहेंगे।’

मेगन मर्केल पर टिप्पणी को लेकर 41,000 शिकायतें मिलने के बाद यूके के टीवी होस्ट पीयर्स मोर्गन ने 'गुड मॉर्निंग ब्रिटेन' शो छोड़ दिया। मोर्गन साल 2015 से इस शो को होस्ट कर रहे थे। इस शो के दौरान मोर्गन ने कहा था कि मेगन और प्रिंस हैरी का इंटरव्यू देखकर उन्हें 'चिढ़' हुई। मॉर्गन ने कहा था कि वे डचेस की तरफ से शाही परिवार को लेकर किए गए दावों का विश्वास नहीं करते हैं।

ये पहला मौका नहीं है जब पियर्स विवादों में हैं। इससे पहले भी वो कई बार अपने विवादास्पद ट्वीट्स और बयानों के लिए आलोचना का शिकार हो चुके हैं।
अब मेगन मर्केल ने पीयर्स मोर्गन के खिलाफ ब्रिटिश ब्रॉडकास्टर ITV में शिकायत दर्ज कराई है। बता दें मेगन और हैरी के इस इंटरव्यू की मीडिया में बहुत चर्चा है। क्योंकि मेगन ने इस इंटरव्यू में बकिंघम पैलेस पर नस्लभेद करने का आरोप लगाया है। मेगन ने कहा था कि ब्रिटेन में रहने के दौरान उन्हें आत्महत्या के ख्याल आने लगे थे। हालांकि बाद में हैरी ने इंटरव्यू में यह भी कहा था कि नस्लभेदी टिप्पणी महारानी या प्रिंस फिलिप की तरफ से नहीं की गई थी।
वहीं दूसरी तरफ बकिंघम पैलेस द्वारा जारी किए गये बयान में कहा गया है, 'नस्ल से जुड़ा जो मुद्दा उठाया गया है वह चिंता पैदा करने वाला है। उन्हें बहुत गंभीरता से लिया गया है और (शाही) परिवार निजी तौर पर इसका समाधान करेगा। हैरी, मर्केल और आर्ची हमेशा ही परिवार के बहुत प्यारे सदस्य बने रहेंगे।'


Next Story